सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURसुप्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा...

Date:

हरिमोहन तिवारी रायपुर

राजधानी के गुढ़ियारी में कान्हा बाजारी परिवार एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी के सौजन्य से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हनुमान मंदिर मैदान, गुढ़ियारी में विश्व विख्यात पंडित श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं रायपुर के सभी धर्म प्रेमी सनातनियों से सादर आग्रह हैं कि आप कथा श्रवण करने सपरिवार सादर आमंत्रित हैं | हम सब रायपुरवासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि रायपुर में पंडित श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज जी का प्रथम बार रायपुर में कथा वाचन श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है.

भव्य शोभा यात्रा:
महाराज जी दिनांक 18 जनवरी 2024 को संध्या 5:00 बजे छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विमानतल पर आगमन होगा. तत्पश्चात भारत माता चौक पर भारत माता की भव्य आरती के पश्चात भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा कथा स्थल तक निकाली जाएगी | शोभा यात्रा का मार्ग पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा. इस शोभा यात्रा में नागपुर के ढ़ोल ताशा पार्टी जिसमें 150 लोग रहेंगे एवं अन्य गाजे-बाजे ढ़ोल धमाका तथा चलित झांकी जिसमें श्रीराम दरबार तथा बांके बिहारी जी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी |

इस श्रीमद भागवत कथा के लिए एक भव्य मंच तैयार किया जा रहा है, जिसमें श्री राम दरबार अयोध्या का प्रतिरूप दिया जा रहा है उक्त मंच से ही आचार्य द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा.
इस कथा में विशेष रूप से भव्य डोम छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में प्रथम बार 100000 (एक लाख स्क्वायर वर्ग फुट) सिंगल डोम बना बनाया जा रहा है एवं साथ में अन्य डोम की व्यवस्था भी की गई है जिसमें भक्तों के बैठने की व्यवस्था रहेगी. पंडाल में चार भ‌व्य प्रवेश द्वार बनाया गया है जिससे भक्त जनों के आने-जाने में असुविधा ना हो तथा पार्किंग की पूर्ण व्यवस्था की गई है. कथा स्थल में पीने का पानी, प्राथमिक चिकित्सा एवं शौचालयों की व्यवस्था की गई है. कथा स्थल पर ही पूजन सामग्री के सामानों की दुकान की व्यवस्था भी की गई है।

दिनांक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्रीराम जी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण भी कथा स्थल पर किया जाएगा तथा भव्य आयोजन भी किया जाएगा तथा एक लाख भक्तों के भंडारे की व्यवस्था रखी गई है. इसी दिन कथा स्थल पर श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव भी मनाया जाएगा. 23 जनवरी 2024 को 56 भोग एवं 24 जनवरी 2024 को रुक्मणी विवाह का भी भव्य आयोजन कथा स्थल पर सम्पन्न होगा |

ख़बरें और भी.. बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...