16 जनवरी को 300 से अधिक पदो के लिए जॉब फेयर…

HomeCHHATTISGARHRAIPUR16 जनवरी को 300 से अधिक पदो के लिए जॉब फेयर...

Date:

रायपुर : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 जनवरी को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 से दोपहर 02 बजे तक जॉब फेयर आयोजित है।

इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ग्लेर एग्रो प्रायवेट लिमिटेड, फ्यूसॅन माइक्रोफायनेंस लिमिटेड एवं मेक्स सर्विस, रायपुर द्वारा सेल्स रिप्रसेंटेटिव, सेल्स कॉर्डीनेटर, आर.ओ., ए.आर.ओ., ए.बी.एम., ए. एम, डिजिटल मार्केटिंग, टैली कॉलर, डायरेक्ट सेल्स, पर्चेस, कस्टमर सर्विस, नेटवर्क असिस्टेंट, कॉर्डीनेटर, फिल्ड वर्कर, ट्रेफिक एनालिस्ट, हैवी एवं लाईट वाहन चालक, के 300 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक, बी.एस.सी. एवं एम.बी.ए. आदि है। शैक्षणिक योग्यताधारी अनुभवी, गैर अनुभवी योग्य आवेदकों की भर्ती 10 हजार 20 हजार रूपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी।

इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता एवं ड्रायविंग लायसेंस की छायाप्रतियों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

ख़बरें और भी … देखते रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...