सुसाइड नोट लिख छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में फैली सनसनी…

HomeCHHATTISGARHसुसाइड नोट लिख छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल में फैली सनसनी...

Date:

दुर्ग। जिले के भिलाई में रुंगटा कॉलेज से आईटीआई करने वाले एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जामुल पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुला लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया है।

दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत डोड़की गांव निवासी निखिल वर्मा (19 साल) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी है। निखिल के पिता संतोष वर्मा ने स्वतंत्र छत्तीसगढ़ को बताया कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी सबसे बड़ी और मझला निखिल और फिर एक छोटा बेटा शाहिल वर्मा है। निखिल रुंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

निखिल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। उसने एक नोट बुक में लिखा कि “सॉरी मां पापा आप लोगों को मेरे कारण कष्ट मिल रहा है। माफ करना” वहीं निखिल के पिता का कहना था कि उन्होंने न तो निखिल को डाटा और न उसका घर में किसी से कोई झगड़ा हुआ। उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया उन्होंने कोई भी जानकारी होने से मना किया है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

राजिम टीआई अमृत लाल साहू को एसपी ने किया सम्मानित, उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए मिला प्रशस्ति पत्र…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ राजिम। बेहतर पुलिसिंग और मामलों के त्वरित निराकरण...