जिला प्रशासन की पहल से घुमंतू पशुओं के प्रबंधन में जुटा पशुधन विकास विभाग…

HomeCHHATTISGARHजिला प्रशासन की पहल से घुमंतू पशुओं के प्रबंधन में जुटा पशुधन...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर 10 सितंबर 23. पशुधन विकास विभाग, यातायात पुलिस और नगरपालिका के कर्मचारी इन दिनों शहर के मुख्य मार्गों से घुमंतू पशुओं के प्रबंधन में लगे हुए हैं। तीनों विभाग आपसी समन्वय से इस कार्य को पूरे मनोभाव से संपादित किया जा रहा है। पशुधन विकास विभाग के द्वारा इन पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाया जा रहा है, टैगिंग की जा रही है।

यातायात विभाग के द्वारा इस दौरान यातायात को नियंत्रित करना पशुओं को व्यवस्थित करने में सहयोग किया जा रहा है एवं नगरपालिका के द्वारा घुमंतू पशुओं को शहरी गोठान में विस्थापित करते हुए पशु मालिकों से जुर्माना वसूली किया जा रहा है। संयुक्त अभियान से अब तक जिले के 395 पशुओं में टैगिंग और रेडियम बेल्ट पहनाया गया है और 165 पशुओं का विस्थापन किया गया है। नगरपालिका के द्वारा 14 हजार रुपए का जुर्माना पशु मालिकों से वसूला गया है। इस कार्यवाही में पशु चिकित्सक डॉ रेशमा ध्रुव , शंकर मंडावी, उप निरीक्षक, विनय भारती नगरपालिका सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही है। विभागीय समन्वय से ये कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जिले के सभी पशु मालिकों से यह अपील की गई है कि वे अपने पशुओं को सड़क पर खुले में न छोड़ें।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...