आदित्य एल1 ने ली खास सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा की खींची तस्वीर, ISRO ने शेयर किया VIDEO…

HomeNationalआदित्य एल1 ने ली खास सेल्फी, पृथ्वी और चंद्रमा की खींची तस्वीर,...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है | ISRO ने गुरुवार को आदित्य-L1 पर लगे कैमरे से ली गई सेल्फी के साथ पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें शेयर की है | सेल्फी में आदित्य पर लगे दो इंस्ट्रूमेंट VELC और SUIT नजर आ रहे हैं |

आदित्य एल1 ने मंगलवार को पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी | इसरो ने कहा था, “पृथ्वी की कक्षा से संबंधित दूसरी प्रक्रिया (ईबीएन2) आईएसटीआरएसी, बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई | मॉरीशस, बेंगलुरु और पोर्ट ब्लेयर में आईएसटीआरएसी/इसरो के केंद्रों ने इस अभियान के दौरान उपग्रह की निगरानी की | प्राप्त की गई नई कक्षा 282 किलोमीटर x 40225 किलोमीटर है.” वहीं, इसरो के मुताबिक, आदित्य एल1 की पृथ्वी की कक्षा से संबंधित तीसरी प्रक्रिया 10 सितंबर को भारतीय समयानुसार देर रात लगभग ढाई बजे निर्धारित है |

2 सितंबर को लॉन्च हुआ था सोलर मिशन :

इसरो ने श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर को सोलर मिशन को लॉन्च किया था | आदित्य एल1 को सूर्य पृथ्वी के बीच एल1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाना है और लॉन्च होने के बाद इसे पहुंचने में 125 दिन लगेंगे | इसके बाद ही आदित्य एल1 सूर्य पर रिसर्च शुरू कर पाएगा |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, दिग्गज कोच और पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु पूर्व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का...