रायपुर : मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा …

HomeCHHATTISGARHरायपुर : मुख्यमंत्री ने युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा ...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ :

रायपुर : 01 सितम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज शाम नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड पहुंचकर 2 सितम्बर को आयोजित होने जा रहे प्रदेश स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी होंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। 

इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कमर्शियल विवाद में वसूली का आदेश नहीं दे सकता पिछड़ा वर्ग आयोग: हाईकोर्ट…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु• हाईकोर्ट ने कहा- पिछड़ा...

रायपुर में सजेगी सुरीली शाम, ‘मैं एक राजा हूँ…’ संगीत संध्या का होगा आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ / मनोरंजन प्रमुख बिंदु मायाराम सुरजन हॉल...