Health Department के 11 संगठन का आज सामूहिक अवकाश, वेतन विसंगति समेत अन्य मांगे पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल…

HomeCHHATTISGARHHealth Department के 11 संगठन का आज सामूहिक अवकाश, वेतन विसंगति समेत...

Date:

रायपुर : 11 अगस्त 2023

रायपुर। प्रदेश में आज से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के तहत स्वास्थ्य विभाग के 11 संगठन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों का कहना है कि शासन उनकी लंबित मांगों पर कोई भी निर्णय नहीं लिया है, जिसके चलते 11 अगस्त यानी आज एक दिवस का सामूहिक अवकाश तथा 21 अगस्त से छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के साथ अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने को बाध्य होंगे। अवकाश के समय मरीजों को होने वाली परेशानियों के लिए स्वयं शासन जिम्मेदार रहेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी शासन ने हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया।

नियमित स्टाफ नर्स भी रहेंगी हड़ताल पर:

Health workers will go on strike for salary discrepancy: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कार्यरत स्टाफ नर्स भी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगी। एक दिन के लिए स्टाफ नर्स अपनी मांगों को लेकर रायपुर की ओर कूच करेंगी। वहीं बताया जा रहा है कि राज्य शासन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारियों की मांगों की उपेक्षा एवं अनदेखी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है जिसमें प्रमुख रूप से नर्सिंग संवर्ग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर कर्मचारियों के वेतन विसंगति, चिकित्सकों के वेतनमान इस्ताइपेंड एवं भत्ते जैसे पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 11 अगस्त 2023 को जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के सभी संगठन के अधिकारी, कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...