HomeCHHATTISGARHशासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर...

Date:

शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर लगाए गए पौधे…

कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक प्रो. बी.डी. चांडक ने किया एवं उन्होंने कहा कि कारगिल के युद्ध में न जाने कितने ही वीर सैनिक अपने देश के लिए सीमा पर शहीद हो गए थे उनकी शहादत के बदौलत ही कारगिल में भारत को जीत मिली।

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर, 26 जुलाई 2023 – शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय की नई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ पिरामल फाउंडेशन के जिला फेलो गुलज़ार अहमद ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन – आजादी के स्वतंत्रता सेनानी विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोशन सिंह आसवाल, द्वितीय कमान 45वी आइटीबीपी जेलबाड़ी कैंप नारायणपुर एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार, उपसेनानी, दीपक शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक प्रो. बी.डी. चांडक ने किया एवं उन्होंने कहा कि कारगिल के युद्ध में न जाने कितने ही वीर सैनिक अपने देश के लिए सीमा पर शहीद हो गए थे उनकी शहादत के बदौलत ही कारगिल में भारत को जीत मिली।


गुलज़ार अहमद ने कहा कि व्यक्ति देश के विकास मे जैसे शिक्षा, स्वास्थ और पर्यावरण जैसे क्षेत्रो मेंयोगदान देता है वह भी वीर सैनिक की भूमिका निभाता है। कारगिल युद्ध शहीदों की याद में 26 जुलाई को प्रतिवर्ष कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि सीमा पर सुरक्षा करने वाले सैनिक ही नहीं होते हैं बल्कि पर्यावरण एवं देश के विषय में सोचते हैं और करते हैं वह भी एक सैनिक होते हैं।

महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना परिवार की ओर से मुख्य अतिथि महोदय का श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 75 वृक्ष लगाकर अमृत वाटिका के रूप में कन्या महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण एवं साफ सफाई अभियान चलाया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान समस्त अतिथियों, आइटीबीपी के समस्त सदस्य, प्राचार्य, अध्यापक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं और पिरामल फाउंडेशन के फेलो गुलज़ार अहमद और पूजा पाण्डे ने एक-एक पौधा लगाया और उनके संरक्षण हेतु उन्हें गोद लिया गया। वृक्षारोपण अभियान एक सामूहिक संकल्प से संपन्न किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...