29.7 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 53वीं वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल द्वारा किया गया पौधारोपण…

HomeChhattisgarhकारगिल विजय दिवस के अवसर पर 53वीं वाहिनी भा.ति.सी. पुलिस बल द्वारा...

Date:

डॉ. प्रशान्त कुमार एवंम सूर्यकान्त चौवे की उपस्थिति में पौधारोपण अभियान के तहत कैम्प तथा आसपास के क्षेत्र में फलदार एवंम छायादार पौधे लगाये गये।

सुनील सिंह राठौर : नारायणपुर

नारायणपुर, 26 जुलाई 2023: 26 जुलाई वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध भारतीय सेना की पाकिस्तानी फौज पर विजय के साथ समाप्त हुआ था। इसके उपरान्त प्रति वर्ष इस युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान तथा स्मृति में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

इस उपलक्ष्य पर अमित भाटी, सेनानी 53वी वाहिनी के मार्ग दर्शन में वाहिनी के पदाधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, नारायणपुर के डॉ. प्रशान्त कुमार एवंम सूर्यकान्त चौवे की उपस्थिति में पौधारोपण अभियान के तहत कैम्प तथा आसपास के क्षेत्र में फलदार एवंम छायादार पौधे लगाये गये। इसके उपरान्त वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा जिला नारायणपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ भी विद्यालय परिसर एवंम आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाये गये, जिसका मुख्य उद्देश्य इस उपलक्ष पर स्थानीय लोगों को पर्यावरण एवंम अपने शहीदों के प्रति जागरुक करना था।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद जवानों को याद करते हुये सेनानी, 53वी वाहिनी ने पौधारोपण के महत्व को समझाया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर प्रकृति को संरक्षित करना एवंम इसकी रक्षा करना ही हम सभी का दायित्व है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...