HomeCHHATTISGARHचंद्रयान-3 चांद की तरफ 14 को बढ़ेंगे कदम, 23-24 अगस्त को हो...

Date:

चंद्रयान-3 चांद की तरफ 14 को बढ़ेंगे कदम, 23-24 अगस्त को हो सकती है लैंडिंग…

चंद्रयान 3,मिशन, चाँद पर पहुंचने के लिए भारत का मिशन चंद्रयान-3 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर लॉन्च किया जाएगा। स्पेस एजेंसी ISRO ने गुरुवार को बताया कि इस मिशन के तहत 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी।

हाइलाइट्स:

  • ISRO ने बताया, 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा चंद्रयान-3
  • लॉन्चिंग : 14 जुलाई, दोपहर 2:35 बजे, श्रीहरिकोटा से
  • सॉफ्ट लैंडिंग : 23 या 24 अगस्त, चंद्रमा पर

बेंगलुरु: चांद पर पहुंचने के लिए भारत का मिशन चंद्रयान-3 14 जुलाई को दोपहर 2:35 पर लॉन्च किया जाएगा। स्पेस एजेंसी ISRO ने गुरुवार को बताया कि इस मिशन के तहत 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश की जाएगी। मिशन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्‍च किया जाएगा। इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 को लॉन्‍च वीकल मार्क-3 यानी LVM-3 से जोड़ा जा चुका है और लॉन्च पैड पर भेजा जा चुका है। भारत का चंद्रयान-2 सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया था। हालांकि, उसके साथ भेजा का ऑर्बिटर अभी भी चांद का चक्कर लगा रहा है।

किसलिए खास है यह मिशन:
चंद्रयान-3 मिशन चंद्रमा के तापमान के बारे में पता लगाएगा। यह भी पता लगाएगा कि चांद पर भूकंप कैसे आते हैं। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का इस्तेमाल इस मिशन में होगा। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल भेजा जाएगा। ISRO अधिकारियों के मुताबिक, ‘लैंडर और रोवर पर लगे उपकरणों के जरिए कई जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी। लैंडर, चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की क्षमता से लैस होगा और रोवर को तैनात करेगा, जो चंद्रमा की सतह की जानकारी भेजेगा।’

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related