छत्‍तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्‍तक, 48 घंटे के लिए इन जिलों में रेड अलर्ट जारी…

HomeCHHATTISGARHछत्‍तीसगढ़ में मानसून ने दी दस्‍तक, 48 घंटे के लिए इन जिलों...

Date:

रायपुर : 24 जून 2023

छत्‍तीसगढ़ में शुक्रवार को मानसून ने दस्‍तक दे दी है। रत्नागिरी, बीजापुर, दुर्ग के हिस्से में मानसून पहुंच चुका है। इसके साथ ही अगले 48 घंटे के लिए सुकमा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम के साथ ही मानसून ने दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंच चुका है, जिसकी सूचना मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार रत्नागिरी, बीजापुर, दुर्ग के हिस्से में मानसून पहुंचा है। इसके साथ ही अगले 48 घंटे के लिए सुकमा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने सुकमा जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पिछले साथ 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी थी।

मौसम विभाग ने जारी किया yellow अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की खुशखबरी के साथी मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों जिसमें दंतेवाड़ा बस्तर सुकमा और बीजापुर शामिल है ऐसे जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही पश्चिम और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में अगले 48 घंटे जमकर बारिश होने की बात कही है, जिनमें बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, कोंडागांव, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर जिलों को भी येलो अलर्ट में रखा गया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के कई हिस्सों में मानसून ने जमकर असर दिखाया है दुर्ग भिलाई के हिस्सों में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...