आजादी का अमृत महोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी शुरू…

HomeCHHATTISGARHRAIPURआजादी का अमृत महोत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तीन दिवसीय मल्टीमीडिया...

Date:


रायपूर, दि. 19 जून 2023:-
केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय रायपुर द्वारा नगर निगम बिरगांव स्थित मंगल भवन में तीन दिवसीय मल्टीमीडिया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन संपन्न हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ श्री नंदलाल देवांगन महापौर, नगर निगम बीरगांव ने किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, आडवाणी ओरलिकान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश सिरमौर, पार्षद दीपक साहू, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र साहू, संतोष साहू, दिलदार कुमरे बतौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद थे। क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी शैलेष फाये ने पुष्पगुच्छ दे कर सभी अतिथियों का स्वागत किया, अपने स्वागत पर भाषणमें उन्होंने बताया कि, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग है/ 20 जून को प्रातः 11:00 बजे एक जागरुकता रैली निकाली जाएगी तथा इसी दिन चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता कराई जाएगी। 21 जून को योग प्रशिक्षक द्वारा योग प्रदर्शन के साथ भाषण तथा रंगोली स्पर्धा रखी गई है।
इस शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर निगम आयुक्त श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने से स्वस्थ तन व मन बनाया जा सकता है।
महापौर श्री देवांगन ने कहा कि योग करने से हमेशा स्वस्थ रहा जा सकता है/ उन्होंने कहा कि आजादी में योगदान करने वाले महान सपूतों का योगदान चित्रों के माध्यम से दिखाने से जनमानस में स्वतंत्रता संग्राम की दास्तां सामने आएगी। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर विभागीय पंजीकृत गीत एवं नाटक दल द्वारा भी योग एवं देशभक्ति विषय पर आधारित अनेक गीत, संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसे उपस्थित जनसमूह ने विशेष रूप से सराहा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...