मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक आयोजित की गई ।

HomeCHHATTISGARHRAIPURमंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन...

Date:

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक संपन्न

रायपुर-20 जून,2023

दिनांक 19.06.2023 को मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 61वीं बैठक आयोजित की गई । रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार इस बैठक में जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान मंडल में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई ।
सर्वप्रथम अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री लोकेश विश्नोई ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मुख्य रूप से गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग – प्रसार की समीक्षा की जाती है । चूंकि हमारा मंडल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है, अत: हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक बढ़ जाती है और इसलिए हमें राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन के प्रति अधिक सजग एवं प्रयत्नशील रहना है ।
मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि वर्तमान में हमारे मंडल में राजभाषा कार्यों में संतोषजनक वृद्धि हुई है तथापि हमें राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना है । वार्षिक कार्यक्रम के सभी मदों जैसे हिंदी नोटिंग, हिंदी डिक्टेशन एवं पत्राचार में लक्ष्यानुसार कार्य किया जाना सुनिश्चित करें । धारा 3(3) का अनुपालन किया जाना अति आवश्यक है क्योंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है अत: इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए । सभी विभागों एवं यूनिटों में हिंदी में किए जा रहे कार्यों के नमूने रखे जाएं । स्टेशन परिसर एवं कार्यालय क्षेत्र में सभी प्रकार के बोर्ड को अनिवार्य रूप से द्विभाषी में अर्थात हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों में प्रदर्शित किए जाएं ।
इस बैठक में मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारी एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे । बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री निकेश कुमार पाण्डेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।
………………….

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

31 अगस्त को आएगा झीरम घाटी हमले का फैसला, तीन दिन चली अंतिम बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा निर्णय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नक्सली हमले...

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...