HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में होगा नेशनल जम्बूरी : मुख्यमंत्री श्री बघेल.

Date:

छत्तीसगढ़ में होगा नेशनल जम्बूरी : मुख्यमंत्री श्री बघेल.

स्काउट चरित्र निर्माण का आंदोलन तथा मित्रता भाव बढ़ाने का सुंदर माध्यम और यही भारतीय संस्कृति का भी है विचार

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के दुर्ग जिला संघ द्वारा 23 वीं स्काउट गाइड रैली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन

जिले के होनहार स्काउट्स एवं गाइड्स ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर शानदार मार्चपास्ट किया

रायपुर, 04 फरवरी 2023

स्काउट का नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा। आज जिला स्काउट संघ की रैली में स्काउट्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउट आंदोलन ब्रिटेन में शुरू हुआ। इसका उद्देश्य मित्रता भाव और सेवा है। भारतीय संस्कृति भी वसुधैव कुटुम्बकम के विचार पर है और इस तरह से दोनों विचार एक जैसे भातृत्व और सेवा के विचार हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को हेलीकॉप्टर देखने का शौक होता है, हम हेलिकॉप्टर से आये, मैं बच्चों को देख रहा था, स्काउट के बच्चे हेलीकॉप्टर देखकर भी मुड़े नहीं, जबकि पहली बार हेलिकॉप्टर को देखकर कितना कौतूहल होता है। यह बताता है कि कितना गहरा अनुशासन स्काउट हमारे जीवन में छोड़ता है। इस मौके पर सुंदर रैली और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर संघ के राज्य मुख्य आयुक्त तथा संसदीय सचिव श्री विनोद सेवनलाल चंद्राकर भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य स्काउट्स के मुख्य संरक्षक और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरोना काल में स्काउट्स ने सेवा का भरपूर काम किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे देश भर में हो रहे कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
     संघ के जिला अध्यक्ष श्री अविनाश चंद्राकर ने भी अपना संबोधन दिया। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष श्री आर एन वर्मा, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू, जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा, श्री लक्ष्मण चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साथ ही संघ के संरक्षक एवं कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा तथा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव भी इस मौके पर मौजूद रहे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक समाज के शिल्पकार, उनके संस्कारों से बनता है राष्ट्र का भविष्य : पुरन्दर मिश्रा…

प्रमुख बातें:• फाफाडीह के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में...

दही हांडी हमें एकता और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री साय…

प्रमुख बातें:• मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर के गुढ़ियारी...

जांजगीर-चांपा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 गिरफ्तार; 15.87 लाख के जेवर बरामद…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ प्रमुख बिंदु: बलौदा थाना क्षेत्र के सोनार...