नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न…

HomeCHHATTISGARHRAIPURनगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की अर्धवार्षिक बैठक संपन्न...

Date:

रायपुर :- 18 मई 2023 पीआर/आर/78

आज दिनांक 18.05.2023 को संजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की वर्ष 2023 की प्रथम छमाही बैठक भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर के सभागार में आयोजित की गई । सर्वप्रथम प्रोफेसर रामकुमार कांकाणी, निदेशक, भारतीय प्रबंध संस्थान, रायपुर द्वारा मंडल रेल प्रबंधक एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया । इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । साथ ही अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किये गये । स्वागत भाषण भारतीय प्रबंध संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रामकुमार कांकाणी द्वारा दिया गया ।

तत्पश्चात लोकेश विश्नोई, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नराकास की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय दिया गया । बैठक में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर के सदस्य कार्यालयों की दिनांक 01.07.2022 से 31.12.2022 तक की अवधि की राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न मदों पर चर्चा की गई ।
अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि “बैठक का आयोजन अध्यक्ष कार्यालय के अतिरिक्त अलग-अलग सदस्य कार्यालयों में किए जाने से सदस्य कार्यालयों में हिंदी के प्रति एक अनुकूल वातावरण बनता है, आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है और जहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है वहां सकारात्मक परिणाम अवश्य प्राप्त होते हैं ।“ साथ ही उन्होंने इस बात पर बल दिया कि –“सभी सदस्य कार्यालय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम में दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु हर संभव प्रयास करें । इस दिशा में कार्यालयाध्यक्षों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। नराकास की छमाही बैठक में कार्यालय प्रमुखों की उपस्थिति अनिवार्य होती है । अत: अनुरोध है कि समिति के सभी सदस्य कार्यालयों के प्रमुख अनिवार्य रूप से बैठक में भाग लें ।’’
उन्होंने आगे कार्यक्रम के आयोजन की काफी प्रशंसा करते हुए कहा कि छोटे कार्यालयों के लिए संयुक्त रूप से कार्यशाला एवं राजभाषा बैठक आयोजित किया जाए ताकि विभिन्न स्तरों पर नराकास, रायपुर का प्रदर्शन उत्कृष्ट हो सके ।
कहा कि “आज अनेक प्रकार की तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनका भरपूर इस्तेमाल किया जाए ताकि सदस्य कार्यालयों में हिंदी प्रयोग में उल्लेखनीय वृद्धि आसानी से हो सके ।’’
वर्तमान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर के कुल 72 सदस्य कार्यालय हैं । बैठक में उक्त कार्यालयों एवं उपक्रमों के कार्यालय प्रमुख एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित हुए । बैठक का संचालन श्री निकेश कुमार पाण्डेय, सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर एवं राजभाषा अधिकारी, द.पू.म.रेलवे, रायपुर ने किया । अंत में भारतीय प्रबंध संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल डॉ हरीन्द्र त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई ।
…………

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...

विकास कार्यों में पिछड़े भाजपा विधायक? कांग्रेस ने रायपुर जिले की सातों सीटों को लेकर खोला मोर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु कांग्रेस ने रायपुर जिले के सातों भाजपा विधायकों...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...