जीवन प्रमाण ऐप से घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने की मिली जानकारी, शिविर में मौके पर बनाए गए ऑनलाइन प्रमाण पत्र।
दुर्ग: डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत 6 नवंबर को दुर्ग स्थित बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय में दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय, छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर की ओर से आयोजित इस शिविर में पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मौके पर ही पेंशनभोगियों के डिजिटल प्रमाण पत्र तैयार किए। अभियान का उद्देश्य पेंशनभोगियों को आसान डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ पेंशन का समय पर और निर्बाध भुगतान सुनिश्चित करना है।
खबर और भी …
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


