HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की धूम, सीएम साय ने दी...

Date:

छत्तीसगढ़ में गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की धूम, सीएम साय ने दी प्रदेशवासियों को बधाई…

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश संरक्षण का संदेश देते हैं ये पर्व, लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता को भी मिलती है मजबूती।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा और पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी की धूम है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा सनातन संस्कृति में प्रकृति और गौवंश के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के साथ सामूहिक सहयोग और एकजुटता की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का पारंपरिक लोकपर्व गौरा-गौरी प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकआस्था और सामाजिक समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व यहां की मिट्टी की परंपराओं, ग्रामीण जीवन और लोकसंस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसे त्योहार न केवल सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करते हैं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौरा-गौरी के आशीर्वाद से प्रदेश के खेत-खलिहान सदैव धन-धान्य से भरे रहें, किसानों और अन्नदाताओं के जीवन में समृद्धि आए तथा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहे। उन्होंने इन पर्वों को प्रकृति के प्रति सम्मान, परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आकाशवाणी कॉलोनी के पास चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार…

सिविल लाइंस पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के...