HomeCHHATTISGARHJashpurबगिया बैराज सिंचाई परियोजना का सीएम साय ने किया भूमिपूजन, 13 गांवों...

Date:

बगिया बैराज सिंचाई परियोजना का सीएम साय ने किया भूमिपूजन, 13 गांवों के किसानों को मिलेगा लाभ…

79.38 करोड़ रुपये की लागत से मैनी नदी पर बनेगा बैराज, 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा; 3,921 से अधिक किसान होंगे लाभान्वित।

जशपुर: जिले के बगिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और 8,454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। बैराज का निर्माण मैनी नदी पर ग्राम मुसकुटी में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का आधार है और किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद किसानों को खरीफ के साथ रबी फसल के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। इससे किसान वर्ष में एक से अधिक फसल ले सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ाने के अवसर विकसित होंगे। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा और सिंचाई व्यवस्था का संचालन मोबाइल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इस तरह की आधुनिक तकनीक आधारित यह पहली परियोजना है। इससे जल प्रबंधन आसान और प्रभावी होगा तथा किसानों को जरूरत के समय सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

परियोजना से बगिया, रजौटी, सुजीबहार, दोकड़ा, पतरापाली, बांसबहार सहित कुल 13 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास खेती की लागत कम करने, आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने भूमिपूजन के अवसर पर किसानों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना हजारों किसान परिवारों की खुशहाली और क्षेत्र के कृषि विकास की मजबूत आधारशिला बनेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी …

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आकाशवाणी कॉलोनी के पास चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार…

सिविल लाइंस पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के...