सिविल लाइंस पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद।
रायपुर :आकाशवाणी कॉलोनी के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे 22 वर्षीय युवक को सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बड़ा चाकू लेकर इलाके में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार लोहे का चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। गिरफ्तार युवक की पहचान कुश नाग उर्फ सानू (22), निवासी कटोरा तालाब, लक्ष्मी टेलीकॉम के पास गली नंबर-4, रायपुर के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम बैकुंठ नाग है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
ख़बरें और भी…


