दीपावली की खरीदारी के बीच मोती ज्वेलर्स में हुई बड़ी उठाईगिरी, 1200 ग्राम सोने के झुमकों से भरा डिब्बा लेकर फरार हुई महिला; CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना।
जगदलपुर: सराफा बाजार में दीपावली की खरीदारी के बीच चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। संजय मार्केट के पास स्थित मोती ज्वेलर्स में एक महिला ने करीब 1200 ग्राम सोने के झुमकों से भरा डिब्बा पार कर दिया। चोरी हुए सोने की अनुमानित कीमत 80 से 90 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब 4:30 बजे की है, जब दुकान में ग्राहकों की आवाजाही थी। इसी दौरान महिला ने मौका देखकर डिब्बा उठाया और अपने साथ आई बच्ची को थमा दिया। बच्ची ने उसे अपने झोले में रख लिया और दोनों कुछ ही देर में दुकान से बाहर निकल गईं।
दुकान संचालकों को कुछ समय बाद सोने का डिब्बा गायब होने का पता चला। काफी तलाश के बाद भी जब डिब्बा नहीं मिला तो दुकान में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई। फुटेज में महिला की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। वह पहले आसपास नजर दौड़ाती है और फिर झुमकों से भरा डिब्बा उठाकर बच्ची को देती दिखाई देती है। इसके बाद दुकान संचालकों ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और महिला तथा बच्ची की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस अब दुकान के CCTV फुटेज के साथ शहर के अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है, ताकि महिला और बच्ची के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। दीपावली के दौरान बाजारों में बढ़ी भीड़ के बीच सराफा दुकान में हुई इस बड़ी वारदात ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस मामले में महिला और बच्ची की पहचान तथा चोरी हुए सोने की बरामदगी जांच का प्रमुख हिस्सा है।
खबरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


