HomeKANKERकांकेर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बांटी गई शराब! दिवाली गिफ्ट...

Date:

कांकेर में बिजली विभाग के कर्मचारियों को बांटी गई शराब! दिवाली गिफ्ट के नाम पर बोतलें मिलने का आरोप, पुलिस ने की जब्ती…

धनतेरस के दिन सरकारी कार्यालय में शराब की बोतलें रखे जाने का मामला आया सामने, कांग्रेस ने वीडियो बनाकर थाने में की शिकायत; कार्यपालन अभियंता ने आरोपों से किया इनकार।

कांकेर: जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों को दीपावली उपहार के नाम पर शराब की बोतलें बांटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धनतेरस के दिन मिठाई के डिब्बों की जगह अधिकारियों और कर्मचारियों को शराब की बोतलें दी जा रही थीं। मामले की जानकारी मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष ब्लोमेंद्र यादव विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे और वहां शराब की बोतलें रखे जाने का वीडियो बनाया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कार्यालयीन समय के दौरान महिला कर्मचारियों की मौजूदगी में कई कर्मचारियों की टेबल के ऊपर और नीचे एक जैसे पीले पैकेट में शराब की बोतलें रखी गई थीं। उन्होंने इस संबंध में कार्यपालन अभियंता से भी जवाब मांगा, लेकिन उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

कांग्रेस की शिकायत के बाद पुलिस टीम विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची और वहां से शराब की बोतलों को जांच के लिए जब्त कर लिया। पुलिस कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो को पूछताछ के लिए कोतवाली थाना भी लेकर गई। इस घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। सरकारी कार्यालय के भीतर शराब की बोतलें मिलने और उन्हें दीपावली उपहार के रूप में बांटे जाने के आरोपों को लेकर शहर में भी चर्चा शुरू हो गई। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सवाल उठाए हैं और पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की है।

वहीं, कार्यपालन अभियंता एस.के. किंडो ने शराब की बोतलों के कार्यालय में रखे होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें अपने वाहन से थाने ले गई और इस दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे उन्होंने अशोभनीय बताया। फिलहाल पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की बोतलें कार्यालय में किसने रखीं, उनका उद्देश्य क्या था और क्या वास्तव में उन्हें कर्मचारियों को दीपावली उपहार के रूप में बांटा जा रहा था।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related