थैले में 4 किलो से अधिक गांजा लेकर जा रहा था 62 वर्षीय आरोपी, पूछताछ में सामने आया खरीदी-बिक्री का नेटवर्क; NDPS एक्ट के तहत दोनों को भेजा गया जेल |
रायगढ़: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिंजकोट मेन रोड पर घेराबंदी कर धनेश्वर कुम्हार (62), निवासी बिंजकोट कुम्हारडीपा को पकड़ा। वह थैले में गांजा लेकर ग्राम बिंजकोट से दर्रामुड़ा की ओर जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस पूछताछ में धनेश्वर ने गांजा बेचने के लिए ले जाने की बात बताई। साथ ही उसने इस अवैध कारोबार में ग्राम दर्रामुड़ा निवासी ठाकुर प्रसाद पटेल (39) की संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने ठाकुर प्रसाद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने भी गांजे की खरीदी-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस नेटवर्क से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। भूपदेवपुर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में गांजा तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
ख़बरें और भी…
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


