HomeCHHATTISGARHJANJGIRजांजगीर-चांपा में भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- दो...

Date:

जांजगीर-चांपा में भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- दो साल बाद फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार…

नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का किया अनावरण, स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने का दिया भरोसा; SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल |

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल गुरुवार को जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसला और खरौद सहित जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के नवागढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। नवागढ़ में शहीद राजेंद्र कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए भूपेश बघेल निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से पहुंचे। उनके स्वागत को लेकर राछाभांठा में कांग्रेस के दो गुट इंतजार करते रहे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वागत के बाद वापस लौट गए, जबकि विधायक ब्यास कश्यप ने अगुवाई करते हुए उन्हें प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने प्रदेश में दो साल बाद कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाने का संकल्प जताया। उन्होंने नवागढ़ में स्थायी एसडीएम कार्यालय खोलने की मांग भी पूर्व मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर भूपेश बघेल ने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नवागढ़ को स्थायी अनुविभागीय कार्यालय की सौगात दी जाएगी। उन्होंने शहीद राजेंद्र कश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

यह भी पढ़ें;आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों के जीवन में आएंगे नए अवसर, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

वहीं, भूपेश बघेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार के करीब तीन साल के कार्यकाल को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने सरकार को किसान, युवा और छत्तीसगढ़िया विरोधी बताते हुए उसके कामकाज पर सवाल उठाए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। बघेल ने कहा कि SIR के माध्यम से लोकतंत्र का गला घोंटने और आम जनता के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। उनके इस दौरे में राजनीतिक बयानबाजी के साथ नवागढ़ के लिए स्थायी एसडीएम कार्यालय की मांग प्रमुख मुद्दा रही।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर ओलंपिक का तीसरा संस्करण शुरू, पंजीयन में टूटा पिछला रिकॉर्ड…

छह लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, दिव्यांग...