HomeCHHATTISGARHमेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल: दिल की प्रमुख नसों से चिपकी कैंसर...

Date:

मेकाहारा के डॉक्टरों का कमाल: दिल की प्रमुख नसों से चिपकी कैंसर की गांठ निकाली, 4 घंटे में सफल ऑपरेशन…

60 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी, कैंसर सर्जरी और हार्ट सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने हासिल की बड़ी कामयाबी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) के चिकित्सकों ने जटिल कैंसर सर्जरी में बड़ी सफलता हासिल की है। अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग की संयुक्त टीम ने 60 वर्षीय मरीज की छाती में हृदय के बेहद करीब स्थित कैंसरयुक्त गांठ को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सबसे चुनौतीपूर्ण बात यह थी कि गांठ हृदय की प्रमुख रक्त वाहिकाओं, बाएं फेफड़े और हृदय की बाहरी झिल्ली से चिपकी हुई थी। करीब चार घंटे तक चले इस जोखिम भरे ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर रही और स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है।

जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी 60 वर्षीय मरीज छाती में दर्द और भारीपन की शिकायत लेकर मेकाहारा पहुंचा था। इससे पहले एक निजी अस्पताल में हुई बायोप्सी जांच में उसे इनवेसिव थाइमोमा (Invasive Thymoma) नामक कैंसर होने की पुष्टि हुई थी। मरीज कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी भी ले चुका था। आगे की जांच के लिए कराए गए कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन में छाती के अगले हिस्से में लगभग 5 × 4.3 × 2.5 सेंटीमीटर आकार की गांठ पाई गई। यह गांठ महाधमनी (Aorta) और पल्मोनरी आर्टरी जैसी हृदय से जुड़ी महत्वपूर्ण रक्त वाहिकाओं के अलावा बाएं फेफड़े और पेरीकार्डियम से चिपकी हुई थी। ऑपरेशन के दौरान इन संवेदनशील अंगों को सुरक्षित रखते हुए गांठ निकालना चिकित्सकों के सामने बड़ी चुनौती थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता और हार्ट, चेस्ट एंड वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. के.के. साहू ने संयुक्त रूप से सर्जरी की योजना बनाई।

चिकित्सकों ने मीडियन स्टर्नोटॉमी तकनीक के माध्यम से छाती के मध्य हिस्से से ऑपरेशन कर गांठ तक पहुंच बनाई और अत्यंत सावधानी से कैंसरयुक्त गांठ को हृदय की बाहरी झिल्ली के एक हिस्से तथा बाएं फेफड़े के कुछ हिस्से के साथ सफलतापूर्वक निकाल दिया। लगभग चार घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान मरीज को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया और सर्जरी में कोई बड़ी जटिलता सामने नहीं आई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में डॉ. आशुतोष गुप्ता और डॉ. के.के. साहू के नेतृत्व में डॉ. किशन सोनी, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. सोनम, डॉ. समृद्ध, डॉ. लावण्या, डॉ. आशीष मालव, डॉ. गौरव और डॉ. अक्षय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. संकल्प भी टीम में शामिल रहे। यह सफलता सरकारी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा तकनीक और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय का उदाहरण है।

ख़बरें और भी…

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related