HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रायपुर में 101 फीट के...

Date:

छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन; बिलासपुर में धमाके से मची अफरा-तफरी…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई जनप्रतिनिधि दशहरा उत्सव में हुए शामिल, बिलासपुर में आतिशबाजी के दौरान कुछ लोग मामूली रूप से झुलसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विजयादशमी का पर्व उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने रावण दहन के साथ लोगों से मन के अहंकार रूपी रावण का वध करने का संदेश दिया।

बिलासपुर के रेलवे ग्राउंड में 65 फीट ऊंचे रावण का दहन हुआ। वहीं, पुलिस ग्राउंड में पायरो रॉकेट सेटअप का रिमोट बटन दबाते ही मंच के पास धमाका हो गया। घटना में कुछ लोगों के मामूली रूप से झुलसने की जानकारी सामने आई। उस समय मंच पर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

रायगढ़ में विजयादशमी पर रामलीला मैदान से विजय जुलूस निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद जुलूस वापस मैदान पहुंचा। नटवर हाई स्कूल मैदान में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने 60 फीट ऊंचे रावण का दहन किया। इससे पहले आतिशबाजी हुई और बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचे। शहर के अन्य मैदानों में भी रावण दहन किया गया।

दुर्ग में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता बग्गी में सवार होकर पहुंचे। राजनांदगांव के म्यूनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में गायिका स्वस्ति मेहुल ने भजनों और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। बेमेतरा जिले के नवागढ़ में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल की मौजूदगी में दशहरा मनाया गया।

बिलासपुर के सरकंडा स्थित नूतन चौक पर रावण दहन से पहले आतिशबाजी हुई, जबकि सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर, बस्तर की विशिष्ट परंपरा के अनुसार जगदलपुर में रावण दहन नहीं किया जाता। यहां 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा अपनी अलग सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है।

खबरें और भी…ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...