HomeCHHATTISGARHRAIPURरायपुर में 8 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी का खुलासा,...

Date:

रायपुर में 8 लाख के सोने-चांदी के गहनों की चोरी का खुलासा, आमानाका पुलिस ने नाबालिग को पकड़ा…

रायपुर। राजधानी के सरोना स्थित आजाद नगर में घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के मामले में आमानाका पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, बालक की निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

दो दिन बाद घर लौटी महिला तो टूटी मिली अलमारी

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, महिला 18 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे घर में ताला लगाकर अपनी मां के साथ भानुप्रतापपुर गई थी। 19 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे लौटने पर कमरे का सामान बिखरा मिला। अलमारी का लॉक और अंदर बना लॉकर टूटा हुआ था। जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने गायब मिले।

चोरी हुए सामान में सोने की दो चेन, दो लॉकेट, दो चूड़ियां, सोने की दो नथ, चेन वाली सोने की बालियां और चांदी के पायल सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।

पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसने का आरोप

शिकायत के अनुसार, चोर घर की पिछली दीवार फांदकर पीछे के दरवाजे तक पहुंचा और उसका ताला तोड़कर अंदर घुसा। इसके बाद अलमारी का लॉकर तोड़कर गहने चोरी कर लिए। मामले में आमानाका थाने में अपराध क्रमांक 355/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(a) में अपराध दर्ज किया गया।

पूछताछ के बाद गहने बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया, अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के निर्देश पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, संदेह के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी के गहने बरामद किए गए। वैधानिक कार्रवाई के बाद बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

खबरें और भी…ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...