HomeCHHATTISGARHBalodबालोद एसिड अटैक केस में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के...

Date:

बालोद एसिड अटैक केस में दो आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद रची थी हमले की साजिश…

ई-लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा पर हुआ था हमला, पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और हमलावर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ई-लाइब्रेरी से घर लौट रही 22 वर्षीय छात्रा पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर हमले की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में बालोद जिले के नेवारिकला निवासी 20 वर्षीय यश कुमार सोनकर को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है, जबकि बीजापुर जिले के भैरमगढ़ निवासी 20 वर्षीय करण कुंजाम पर छात्रा पर तेजाब फेंकने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार होने के बाद यश कुमार सोनकर ने कथित रूप से बदला लेने की योजना बनाई और अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

घटना उस समय हुई जब छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लाइब्रेरी गई थी और पढ़ाई पूरी करने के बाद पैदल घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे उस पर तेजाब फेंका गया। हमले में छात्रा के चेहरे और दोनों हाथों पर जलने की चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

दोनों आरोपियों को न्यायालय ले जाते समय बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घटना को लेकर आक्रोश जताया। कुछ लोगों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा और मामले की सुनवाई शीघ्र कराने की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपियों को सुरक्षित न्यायालय तक पहुंचाया। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

 सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को…

 नोडल अधिकारी नियुक्त, जिले के 1685 परीक्षार्थी होंगे शामिल बस्तर...