स्वतंत्र छत्तीसगढ़
प्रमुख बिंदु
• रायपुर के जोरा मॉल में सपरिवार फिल्म देखने पहुंचे CM विष्णु देव साय
• राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी रहे मौजूद
• मुख्यमंत्री ने ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की
• फिल्म नीम करौली बाबा के जीवन और सेवा-भक्ति के संदेश पर आधारित है
• CM साय ने भारतीय संस्कृति और संत परंपरा से जुड़ी फिल्मों की सराहना की
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार, 10 सितंबर को राजधानी स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद के सदस्यों तथा विभिन्न निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों ने भी फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा से समाज को परिचित कराने वाली प्रेरणादायी फिल्मों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म के टैक्स फ्री होने से प्रदेश के दर्शकों, विशेषकर युवाओं को भारत की समृद्ध संत परंपरा और उससे जुड़े जीवन मूल्यों को जानने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक, कलाकारों और पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की संत परंपरा ने हमेशा समाज को सत्य, सेवा, करुणा, प्रेम और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाया है। उन्होंने नीम करौली बाबा के जीवन को इस परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण बताते हुए कहा कि उनके विचारों में मानवता और सभी के प्रति समान भाव सर्वोपरि रहा। बाबा ने सरल जीवन और सहज शब्दों के माध्यम से प्रेम, सेवा और भक्ति का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है।
सीएम साय ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज तक विचार, संस्कार और प्रेरणा पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी है। भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत पर आधारित फिल्में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और मानवीय मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सेवा, करुणा, सद्भाव और मानव कल्याण जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाना सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन, आध्यात्मिक यात्रा और उनके सेवा एवं भक्ति के संदेश पर आधारित फिल्म बताई गई है।
ख़बरें और भी…



Best place to get the app without any hassle. The download link is direct and the app runs perfectly on my phone. Go to bingoplusappdownload now.