HomeCHHATTISGARHMAHASAMUNDओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 8.920 किलो गांजा जब्त,...

Date:

ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 8.920 किलो गांजा जब्त, बाप-बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोमाखान पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा गांजा जब्त किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम घोयनाबाहरा नाके के पास बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्प्लेंडर बाइक क्रमांक एमपी 50 जेई 7254 पर सवार दो व्यक्ति ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस ने संबंधित मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। संदिग्ध बाइक को रोककर पूछताछ और तलाशी लेने पर आरोपियों के पास रखे बैग से गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे का कुल वजन 8.920 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 46 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपियों के पास से स्प्लेंडर बाइक, जिसकी कीमत लगभग 60 हजार रुपये है, और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 24 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन पटले पिता महदू लाल पटले (52 वर्ष) और हिमांशु पटले पिता अर्जुन पटले (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के ग्राम कोसमी, वार्ड क्रमांक 14 के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी ओडिशा के टिटलागढ़ क्षेत्र से गांजा खरीदकर उसे बालाघाट में खपाने की योजना बना रहे थे।

कोमाखान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े संभावित अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी...