स्वतंत्र छत्तीसगढ़
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बसना पुलिस ने उड़ीसा मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से करीब 12 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की है। पुलिस ने नकदी के साथ कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बसना थाना क्षेत्र में उड़ीसा मार्ग स्थित पदमपुर रोड पर पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध अर्टिगा कार क्रमांक OD 03 Q 8419 को रोककर चालक और वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान कार में रखे एक थैले से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, कार में उड़ीसा निवासी करूणा नाईक (32 वर्ष) मौजूद था। गवाहों की उपस्थिति में थैले में रखी नकदी की गिनती कराई गई, जिसमें कुल 11 लाख 98 हजार 300 रुपये मिले। पूछताछ के दौरान करूणा नाईक उक्त रकम के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही नकदी के परिवहन या उसके स्रोत से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया।
इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत संदिग्ध नकदी को जब्त कर लिया। साथ ही नकदी के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है, और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत करीब 20 लाख 8 हजार 300 रुपये आंकी गई है।
बसना पुलिस अब बरामद नकदी के स्रोत और उसके वास्तविक उपयोग की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में संबंधित विभागों से भी जानकारी साझा कर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।
खबरें और भी…



Login is seamless and the account management is very straightforward. No unnecessary hassle just pure gaming. 3lcomlogin is just efficient.