सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

HomeCHHATTISGARHसौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य :...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में सोलर पैनल स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 95 हजार घर सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं।

हेड लाइंस
मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य
अब तक करीब 95 हजार घरों की छतों पर स्थापित हो चुके हैं सोलर संयंत्र
प्रदेश में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य
ऊर्जा क्षेत्र में ₹3.50 लाख करोड़ के एमओयू, 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त क्षमता विकसित होने की संभावना
महिला स्व-सहायता समूहों के लिए सौर ऊर्जा बन रही रोजगार और स्वरोजगार का नया माध्यम

‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सौर उद्योगों, वेंडर्स, बैंकिंग संस्थाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाने वाला यह महत्वपूर्ण आयोजन प्रदेश में सौर ऊर्जा के विस्तार को नई गति देगा।

ऊर्जा उत्पादन में और मजबूत होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पहले से ही ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है और वर्तमान में प्रदेश में लगभग 30 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। ऊर्जा क्षेत्र में करीब ₹3 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू किए गए हैं, जिनसे आने वाले समय में लगभग 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता विकसित होने की संभावना है। राज्य सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करना है।

स्वच्छ ऊर्जा से सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य: मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा स्वच्छ, अक्षय और प्रचुर ऊर्जा का स्रोत है। इसके व्यापक उपयोग से पर्यावरण संरक्षण के साथ जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2070 तक भारत को नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसी दिशा में प्रदेश में 4 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।

5 लाख घरों तक पहुंचेगी सौर ऊर्जा: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को प्रदेश में उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक लगभग 95 हजार घरों में सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं और मार्च 2027 तक 5 लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 1 किलोवाट क्षमता के सोलर संयंत्र पर केंद्र सरकार से ₹30 हजार और राज्य सरकार से ₹15 हजार का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं 3 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर लगभग ₹1 लाख 8 हजार की सब्सिडी उपलब्ध है।

महिला समूहों के लिए स्वरोजगार का नया अवसर: मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार का नया क्षेत्र भी बन रही है। प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य अब सोलर वेंडर के रूप में आगे आकर घरों में सोलर संयंत्र स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने महिला वेंडरों से संवाद करते हुए उनके कार्य की सराहना की और इसे आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की प्रेरक तस्वीर बताया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 लाख 82 हजार स्व-सहायता समूहों से 30 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं और 13 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। सौर ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों से महिलाओं को जोड़कर आय और उद्यमिता के नए अवसर विकसित किए जा रहे हैं।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया समय की जरूरत: सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का असीम और प्राकृतिक स्रोत है। घरों, कृषि और अन्य क्षेत्रों में इसके अधिकतम उपयोग से परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग ढाई लाख सिंचाई पंप सौर ऊर्जा से ऊर्जीकृत किए जा चुके हैं और आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में इसका और विस्तार किया जाना चाहिए।

सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम स्थल पर सोलर उद्योगों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने सोलर पैनल, आधुनिक उपकरणों और नई तकनीकों की जानकारी ली। इस दौरान सौर ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन की डायरेक्टरी का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर, छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संतोष मिश्रा, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, वेंडर्स, बैंक अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नई सरकार के गठन के बाद छत्तीसगढ़ में 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद...