विभाजन की त्रासदी को याद करेगा रायपुर: कल 14 अगस्त को मुक्ताकाशी मंच पर विशेष आयोजन, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि…

HomeCHHATTISGARHविभाजन की त्रासदी को याद करेगा रायपुर: कल 14 अगस्त को मुक्ताकाशी...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ की ओर से राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर 14 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे।

हेड लाइंस
14 अगस्त को मुक्ताकाशी मंच पर होगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे अध्यक्षता
फिल्मकार और ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता
सिंधी, पंजाबी और बंगाली समाज के प्रतिनिधि साझा करेंगे विभाजन से जुड़े अनुभव
प्रदर्शनी और स्मृति कार्यक्रम के माध्यम से याद की जाएगी विभाजन की त्रासदी

विभाजन के दर्द और संघर्षों को किया जाएगा याद: कार्यक्रम में भारत विभाजन की त्रासदी और उस दौर के संघर्षों को स्मरण करते हुए विशेष प्रदर्शनी एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाजन से प्रभावित सिंधी समाज, पंजाबी समाज और बंगाली समाज के प्रतिनिधि वक्ता अपने अनुभव साझा करेंगे। आयोजन में प्रभावित समाज के नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी तथा स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल होंगे।

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे मुख्य वक्ता: समारोह के मुख्य वक्ता प्रख्यात फिल्मकार और ‘चाणक्य’ फेम डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी होंगे। उन्होंने भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित चर्चित फिल्म ‘पिंजर’ का निर्देशन भी किया है। उनके संबोधन में विभाजन के ऐतिहासिक, सामाजिक और मानवीय पक्षों पर विशेष रूप से प्रकाश डाले जाने की संभावना है।

कई जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल: आयोजन में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति सच्चिदानंद शुक्ला भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. युधिष्ठिर लाल महाराज, पीठाधीश्वर पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा शामिल रहेंगे।

महापौर और अन्य गणमान्य नागरिकों की भी रहेगी मौजूदगी: कार्यक्रम में रायपुर महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन नई पीढ़ी को देश के विभाजन के इतिहास, उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा और प्रभावित परिवारों के संघर्षों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दूरस्थ गांवों तक पहुंचें बैंकिंग सेवाएं, किसानों को जल्द मिले केसीसी लोन…

रायपुर, छत्तीसगढ़। मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री...

रायपुर डेंटल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति शपथ…

रायपुर, छत्तीसगढ़। शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में ‘नशा...

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर बालोद जिले में गूंजा सामूहिक गायन…

बालोद, छत्तीसगढ़। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ...