मां वैष्णो देवी के दरबार में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की प्रदेशवासियों के मंगल की कामना, राज्यपाल रमेन डेका के साथ सपत्नीक किया दर्शन-पूजन…

HomeCHHATTISGARHमां वैष्णो देवी के दरबार में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की प्रदेशवासियों...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर, छत्तीसगढ़: ओडिशा प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने सपत्नीक बरगढ़ स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर विधि-विधानपूर्वक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में समस्त छत्तीसगढ़वासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मातारानी से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना: विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मां के पावन दरबार में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रार्थना की कि मातारानी की कृपा समस्त छत्तीसगढ़वासियों पर बनी रहे, प्रत्येक परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

ओडिशा-छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक संबंधों का उल्लेख: विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और परंपराओं के बीच गहरे एवं आत्मीय संबंध हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के साथ-साथ दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को भी नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।

श्रद्धा और आत्मिक संतोष का रहा अवसर: राज्यपाल रमेन डेका के साथ सपत्नीक मां वैष्णो देवी के दर्शन-पूजन का अवसर विधायक पुरन्दर मिश्रा के लिए श्रद्धा, आस्था और आत्मिक संतोष से परिपूर्ण रहा। उन्होंने मां वैष्णो देवी से प्रदेशवासियों के कल्याण और छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की कामना की।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कैदियों के हाथों से तैयार खाना अब आम लोगों की थाली में, अगस्त से शुरू होगी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़: रायपुर केंद्रीय जेल की आस्था कैंटीन...