बड़ी सौगात: लोक कलाकारों के लिए,अब हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये, आवेदन शुरू…

HomeCHHATTISGARHबड़ी सौगात: लोक कलाकारों के लिए,अब हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये,...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026’ शुरू की है। योजना के तहत पात्र लोक कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

हेड लाइंस

• लोक कलाकारों को सालाना 12 से 24 हजार रुपये की सहायता
• चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य
• वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए
• आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026

रायपुर, छत्तीसगढ़: संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोक कलाओं का संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। चयनित कलाकारों को प्रतिवर्ष न्यूनतम 12 हजार और अधिकतम 24 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से उनके बैंक खाते में दी जाएगी।

किन कलाकारों को मिलेगा लाभ?

योजना के अंतर्गत लोक नृत्य, लोक संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीत लेखन, पारंपरिक वाद्ययंत्र वादन, शिल्प कला, छत्तीसगढ़ी पाक कला तथा सौंदर्य कला से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। लाभ लेने के लिए कलाकार का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। साथ ही सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के साथ आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड और पैन कार्ड की प्रति संलग्न करनी होगी।

31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर (अटल नगर) भेज सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट और कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण विशेषज्ञ समिति करेगी और उसी के आधार पर पात्र कलाकारों का चयन होगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ को केंद्र से ₹50 करोड़ का बड़ा तोहफा! CBG मिशन में देश में नंबर-1 बना प्रदेश…

रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने...

13 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार; 10 लाख के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा…

दुर्ग, छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी...

नेताजी होटल की मिठाई में मिले मरे हुए कॉकरोच और कीड़े…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर के एक होटल से ऑनलाइन मंगाई गई...

संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल, लाखों हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ…

रायपुर, छत्तीसगढ़ पिछले ढाई वर्षों में पेंशन, दिव्यांग सशक्तिकरण, वरिष्ठ...