मुख्यमंत्री ने शुरू किया ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम और स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री ने शुरू किया 'मेरी बेटी–मेरा अभिमान' अभियान, हर गांव में मुक्तिधाम...

Date:

रायपुर, छत्तीसगढ़

15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान, 6,855 करोड़ रुपए से ग्रामीण विकास और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार।

हेड लाइंस

15 अगस्त से शुरू होगा ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान

हर गांव में मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय का होगा निर्माण

6,671 सरकारी स्कूलों में बालिकाओं के लिए बनेंगे शौचालय

10,027 बंद बोरवेल में बनाए जाएंगे रिचार्ज पिट

6,855 करोड़ रुपए से ग्रामीण विकास और रोजगार कार्यों को मिलेगा विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) – वीबी-जी राम जी के तहत राज्यव्यापी ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 अगस्त 2026 से 26 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रदेश के प्रत्येक गांव में मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शासकीय विद्यालयों में बालिकाओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।

बालिकाओं, जल संरक्षण और ग्रामीण सुविधाओं पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के तहत 286.85 करोड़ रुपए की लागत से 6,671 बालिका शौचालय बनाए जाएंगे। इसके अलावा 6,524 गांवों में 391.44 करोड़ रुपए की लागत से मुक्तिधाम एवं प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। 549 अतिरिक्त मुक्तिधामों का भी निर्माण कराया जाएगा। जल संरक्षण के लिए 10,027 डिफंक्ट बोरवेल में सैंड फिल्टर और रिचार्ज संरचनाएं विकसित की जाएंगी, जिससे भू-जल स्तर बढ़ाने और वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। सभी कार्य ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की स्वीकृति के बाद किए जाएंगे।

6,855 करोड़ से मिलेगा रोजगार और गांवों का होगा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा सहित प्रदेश को लगभग 6,855 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे, जो ग्रामीण रोजगार और विकास कार्यों के लिए अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। योजना के तहत मजदूरी दर बढ़ाकर 300 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि सीजन में 60 दिनों तक योजना के कार्य बंद रखने का प्रावधान भी किया गया है, ताकि खेती प्रभावित न हो।

318 प्रकार के विकास कार्यों को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना में 318 प्रकार के विकास कार्य शामिल किए गए हैं। इनमें जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन तथा जलवायु अनुकूलन एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। सड़क, पुलिया, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी, अतिरिक्त स्कूल कक्ष, ग्रामीण पुस्तकालय, किचन शेड, पशु चिकित्सालय, हाट-बाजार, कोल्ड स्टोरेज, डेयरी, मत्स्य पालन और जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल मॉनिटरिंग, सामाजिक अंकेक्षण और समय पर मजदूरी भुगतान के माध्यम से योजना का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ को केंद्र से ₹50 करोड़ का बड़ा तोहफा! CBG मिशन में देश में नंबर-1 बना प्रदेश…

रायपुर, छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने...

13 म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार; 10 लाख के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा…

दुर्ग, छत्तीसगढ़ दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी...

नेताजी होटल की मिठाई में मिले मरे हुए कॉकरोच और कीड़े…

रायपुर, छत्तीसगढ़ रायपुर के एक होटल से ऑनलाइन मंगाई गई...

बड़ी सौगात: लोक कलाकारों के लिए,अब हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये, आवेदन शुरू…

रायपुर, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की लोक कला और...