तेज रफ्तार ट्रक बनी आग का गोला, हाईवे पर जिंदा जला चालक; भाई गंभीर घायल…

HomeCHHATTISGARHतेज रफ्तार ट्रक बनी आग का गोला, हाईवे पर जिंदा जला चालक;...

Date:

By: swatantra chhattisgarh

हेड लाइंस
• रायपुर-बिलासपुर NH पर बेमता के पास भीषण सड़क हादसा
• तेल से भरी ट्रक ने लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर
• आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत, कंडक्टर गंभीर घायल
• ट्रेलर चालक और कंडक्टर मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी

तिल्दा-नेवरा, छत्तीसगढ़। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के पास बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रहे लोहे से लदे ट्रेलर को पीछे से तेज रफ्तार तेल और अन्य सामान से भरी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में ट्रेलर भी आ गया।

चालक केबिन में फंसा, जिंदा जलकर मौत
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया और बाहर नहीं निकल सका। आग तेजी से फैलने के कारण मध्यप्रदेश के राजगढ़ निवासी चालक सुजान की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रक का कंडक्टर लखन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक चालक और घायल कंडक्टर दोनों सगे भाई हैं। दोनों वाहन राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

दमकल ने बुझाई आग, आरोपी चालक फरार
हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। तिल्दा-नेवरा पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच ट्रेलर चालक और उसका कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related