ASI के बेटे समेत 4 युवक गिरफ्तार: 14.50 लाख और 450 ग्राम सोने की ठगी …

HomeCHHATTISGARHBILASPURASI के बेटे समेत 4 युवक गिरफ्तार: 14.50 लाख और 450 ग्राम...

Date:

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दोस्ती, ब्लैकमेल और करोड़ों जैसी ठगी के अंदाज ने सभी को चौंका दिया। पुलिस ने एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के आभूषण ठगने के मामले में ASI के बेटे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य नाबालिग की तलाश और जांच जारी है।

हेड लाइंस
• ASI के बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, छात्रा से 14.50 लाख की ठगी
• दोस्ती और निवेश के बहाने ऐंठे नकद व 450 ग्राम सोने के जेवर
• नेपाल घूमने और लग्जरी पार्टियों में उड़ाए ठगी के पैसे
• पुलिस ब्लैकमेल और अन्य पहलुओं की भी कर रही जांच

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा को दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये और भारी मात्रा में सोने के आभूषण ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) का बेटा आदर्श यादव भी शामिल है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने छात्रा से करीब 14.50 लाख रुपये नकद और 450 ग्राम सोने के जेवर हासिल किए। मामले में एक अन्य नाबालिग आरोपी की तलाश जारी है।

दादा के बैंक खाते और लॉकर का उठाया फायदा

पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित छात्रा के दादा SECL से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। बीमारी के कारण उन्होंने अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड और लॉकर की जिम्मेदारी अपनी पोती को सौंप रखी थी। आरोपियों ने छात्रा से पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर विश्वास जीतकर शेयर मार्केट में निवेश सहित विभिन्न बहानों से उससे रकम लेना शुरू किया। छात्रा ने अलग-अलग किस्तों में एटीएम, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान के माध्यम से आरोपियों को करीब 14.50 लाख रुपये दिए। बाद में एक रिसॉर्ट के पास बुलाकर लॉकर में रखे लगभग 450 ग्राम सोने के आभूषण भी उन्हें सौंप दिए।

नेपाल यात्रा और लग्जरी लाइफस्टाइल पर खर्च किए पैसे

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी लगातार महंगे होटलों में ठहर रहे हैं, पार्टियां कर रहे हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण भी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि छात्रा से ठगे गए पैसों से वे नेपाल घूमने गए थे और वहां ऐशो-आराम के साथ महंगी पार्टियों में रकम खर्च की। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी एक बार की पार्टी में 6 हजार से 10 हजार रुपये तक खर्च करते थे।

ASI का बेटा भी निकला आरोपी

मुख्य आरोपी आदर्श यादव के पिता धर्मेंद्र यादव पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आदर्श की गतिविधियों से परेशान होकर परिवार ने उसे पहले ही घर से अलग कर दिया था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि छात्रा को ब्लैकमेल किया गया था या नहीं तथा शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर किस तरह ठगी को अंजाम दिया गया।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। यदि जांच में ब्लैकमेल, धोखाधड़ी या अन्य गंभीर अपराधों के साक्ष्य मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बेंद्री डैम में दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेड लाइंस• रायपुर के उरला स्थित बेंद्री...

चलते ही तलवों में उठता है तेज दर्द? जानिए कारण, बचाव और राहत के आसान उपाय…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ पैरों के तलवों में होने वाला दर्द...