बलौदाबाज़ार नगर निगम के मनोनीत एल्डरमेन ने ली शपथ, मंत्री टंकराम वर्मा ने दी शुभकामनाएं…

HomeCHHATTISGARHBALODA-BAZARबलौदाबाज़ार नगर निगम के मनोनीत एल्डरमेन ने ली शपथ, मंत्री टंकराम वर्मा...

Date:

बलौदाबाज़ार

नगर भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री टंकराम वर्मा, नवनियुक्त एल्डरमेन से की आत्मीय चर्चा।

हेड लाइंस

नगर पालिका निगम के मनोनीत एल्डरमेन का शपथ ग्रहण संपन्न।
मंत्री टंकराम वर्मा ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई।
जनसेवा और नगर के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान।

बलौदाबाज़ार छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने शनिवार को नगर भवन, बलौदाबाज़ार में आयोजित नगर पालिका निगम के मनोनीत एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह के दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन से आत्मीय चर्चा की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एल्डरमेन की भूमिका नगर के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त एल्डरमेन जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करते हुए नगर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी के सफल, गरिमामय एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए कहा कि शासन और स्थानीय निकाय मिलकर विकास की गति को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दुर्ग के स्कूल में नींद की गोलियां खाने से 7 छात्र बीमार, 4 अब भी अस्पताल में भर्ती…

छत्तीसगढ़ | दुर्ग नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों की तबीयत...

महानदी उफान पर, अमेठी घाट में आवागमन पूरी तरह बंद; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट…

बलौदाबाज़ार-भाटापारा लगातार बारिश से महानदी खतरे के निशान से 4-5...