ड्यूटी पर जा रहे 108 वाहन के पायलट की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला…

HomeCHHATTISGARHJAGDALPURड्यूटी पर जा रहे 108 वाहन के पायलट की दर्दनाक मौत, तेज...

Date:

जगदलपुर / छत्तीसगढ़

जगदलपुर के देउरगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुआ हादसा, ट्रक जब्त कर पुलिस ने शुरू की जांच
हेडलाइंस: ड्यूटी के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत • तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर • मौके पर ही तोड़ा दम • पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में

जगदलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 स्थित देउरगांव में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तोकापाल क्षेत्र के राजुर निवासी 26 वर्षीय घनश्याम मौर्य के रूप में हुई है, जो हाल ही में 108 एम्बुलेंस सेवा में पायलट के रूप में कार्यरत हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रक जब्त, पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया गया कि घनश्याम मौर्य शुक्रवार रात अपने ड्यूटी स्थल के लिए स्कूटी से रवाना हुआ था। इसी दौरान देउरगांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे से परिजनों, सहकर्मियों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप को ज्वाइन करना न भूलें:
http://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

फेसबुक से जुड़ें: https://www.facebook.com/me
यूट्यूब से जुड़ें: https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q
ट्विटर (एक्स) से जुड़ें: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हाईटेंशन लाइन से टकराया स्ट्रीट लाइट का पोल, पांच मजदूर झुलसे, ठेकेदार को नोटिस…

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्ट्रीट...