RAIPUR / CHHATTISGARH
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी किया शेड्यूल, 10 से 20 जुलाई तक होगा ऑनलाइन पंजीयन
हाइलाइट्स
बीटेक कृषि अभियांत्रिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
10 जुलाई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन
23 जुलाई को जारी होगी प्रावीण्य सूची
24 से 30 जुलाई तक सीट आवंटन और प्रवेश प्रक्रिया
रायपुर। छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) एवं बीटेक (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। यह पूरी प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्धारित प्रवेश नियम-2026 के अनुसार संपन्न की जाएगी।
प्रवेश के लिए ये होंगे आधार
विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पीईटी-2026, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य-2026 तथा 12वीं कक्षा (गणित समूह) की प्रावीण्य सूची के आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन काउंसिलिंग में भाग लेना आवश्यक होगा।
ऑनलाइन पंजीयन की समय-सीमा निर्धारित
ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 की रात्रि 11:00 बजे तक चलेगी। निर्धारित अवधि के भीतर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन कर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा वे प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं।
23 जुलाई को जारी होगी प्रावीण्य सूची
ऑनलाइन पंजीयन पूर्ण होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा 23 जुलाई 2026 को पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। इसके आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
24 से 30 जुलाई तक होगा सीट आवंटन और प्रवेश
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से 30 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न चरणों में सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश की कार्यवाही पूरी की जाएगी। यह प्रक्रिया पीईटी-2026, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य-2026 और 12वीं (गणित समूह) के अंकों के आधार पर संचालित होगी।
वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी
प्रवेश से संबंधित विज्ञापन, ऑनलाइन काउंसिलिंग की समय-सारणी, पंजीयन दिशा-निर्देश, सीटों का विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें और नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें।
खबरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के WhatsApp Group को ज्वाइन करना न भूलें |
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG


