डेढ़ करोड़ के एलपीजी गैस गबन मामले में खाद्य अधिकारी समेत तीन पर अपराध दर्ज…

HomeCHHATTISGARHMAHASAMUNDडेढ़ करोड़ के एलपीजी गैस गबन मामले में खाद्य अधिकारी समेत तीन...

Date:

महासमुंद / छत्तीसगढ़

महासमुंद। जिले में सामने आए एलपीजी गैस गबन मामले ने प्रशासनिक और कारोबारी गठजोड़ की परतें खोल दी हैं। करीब डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य की गैस के गबन, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तत्कालीन खाद्य अधिकारी अजय यादव, गौरव गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर तथा रायपुर निवासी व्यवसायी मनीष चौधरी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार जांच में एलपीजी गैस वितरण और रिकॉर्ड संधारण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से गैस का गबन कर शासन को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। मामले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेन-देन के तथ्य पुलिस के हाथ लगे हैं।

मामले में राजनीतिक कनेक्शन भी चर्चा में है। आरोपी पंकज चंद्राकर भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर के दामाद बताए जा रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच तेज कर दी है।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायगढ़-ओडिशा हाईवे पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहे पांच चालक पकड़े गए…

रायगढ़/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष...

वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामग्री जब्त…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस वॉशिंग पाउडर पैकिंग के नाम पर संचालित हो रही...

बिलासपुर में भूपेश बघेल का भाजपा और आरएसएस पर हमला, महंगाई, बिजली और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर साधा...

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास, विशेष अदालत का बड़ा फैसला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20...