धर्मजयगढ़ -पत्थलगांव -लोहरदग्गा रेल मार्ग के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए कलेक्टर जशपुर को मिला पत्र

HomeCHHATTISGARHधर्मजयगढ़ -पत्थलगांव -लोहरदग्गा रेल मार्ग के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए कलेक्टर...

Date:

ब्यूरो चीफ -आनंद गुप्ता (जशपुर)

जशपुर: 06 अप्रैल 2023 अब वो दिन दूर नहीं जब धर्मजयगढ़-पत्थलगांव और लोहरदग्गा को जाने के लिए रेल का भी विकल्प मिलेगा | वर्षों से उपेक्षित मांग अब जशपुर वासियों के लिए पूरी होने जा रही है | धर्मजयगढ़ पत्थलगांव लोहरदगा रेल मार्ग का सर्वे प्रारंभ करने हेतु जिला कलेक्टर को आया पत्र | इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा पहल कर दी गई है। दरअसल रेलवे मंत्रालय ने जशपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर रेल लाइन सर्वे के लिए कहा है।

रेलवे मंत्रालय ने धर्मजयगढ़ -पत्थलगांव -लोहरदग्गा रेल मार्ग के फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए कलेक्टर जशपुर को पत्र लिखकर इसका फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए लिखा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से लिखे गए पत्र छत्तीसगढ़ और झारखंड के कलेक्टर्स को भेजे गए हैं। जिसमें कलेक्टर रायगढ़, जशपुर के अलावा गुमला, सिमडेगा और लोहरदग्गा कलेक्टर के नाम है। इसके बाद कलेक्टर जशपुर ने इस आशय का। पत्र जिले के सभी एसडीएम को भेजकर काम में प्रगति करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट कहा गया है की सर्वे दलों को नियानुसार उनका सहयोग करें ताकि रेलवे के सर्वे के इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।

हाल ही में सांसद गोमती साय ने रेल मंत्री से ले कर इसके बाद प्रधानमंत्री से धर्मजयगढ़ लोहरदगा रेल मार्ग की चर्चा की थी। उन्होंने धर्मजयगढ़ लोहरदग्ग रेलमार्ग को फोकस करते हुए अपनी मांग रखी थी। बरहाल जशपुर की जनता जशपुर में रेल आने की राह देख रहे थे इस पत्र से एक रेलवे लाइन आने की उम्मीद जगी है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...