तात्यापारा के 18 परिवारों का पक्का मकान का सपना पूरा, ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना के तहत मिला अनुज्ञा पत्र…

HomeCHHATTISGARHतात्यापारा के 18 परिवारों का पक्का मकान का सपना पूरा, ‘मोर जमीन...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

रायपुर। राजधानी रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के तात्यापारा वार्ड के 18 परिवारों के पक्के घर का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के ‘मोर जमीन मोर मकान’ घटक के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को उनके स्वयं के भूखंड पर आवास निर्माण के लिए आधिकारिक अनुज्ञा पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के निवास कार्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें नगर निगम जोन-7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, क्योंकि वे लंबे समय से जर्जर या कच्चे मकानों में रह रहे थे। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश के हर नागरिक के सिर पर पक्की छत हो। उन्होंने कहा कि ‘मोर जमीन मोर मकान’ योजना उन परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है, जिनके पास जमीन तो है लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में वे मकान नहीं बना पा रहे थे। मूणत ने आश्वासन दिया कि रायपुर पश्चिम में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और अन्य वार्डों में भी पात्र हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए जाएंगे।

जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने कहा कि प्रशासन और जन-प्रतिनिधि मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पात्र लोगों को बिना किसी परेशानी के योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने बताया कि जिन 18 परिवारों को अनुज्ञा पत्र मिले हैं, उन्हें निर्माण प्रक्रिया के दौरान भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान लाभान्वित हितग्राहियों — शमीम बानो, गणेश निषाद, नेमकुंवर देवांगन, भरत बरवे, राजेंद्र कुमार, बीना बाई उबाले, मनोहर साहू, कम्मु बाई निर्मलकर, फुलू साहू, लक्ष्मी बाग गड़ा, संगीता राव बाउने, अंजलि निर्मलकर, गुरुवारू बाघ, यामनी तिवारी, संजय भोंडेकर, साधना बागड़े और नंदी शर्मा — ने विधायक एवं निगम टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, CM साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80वें...

CM विष्णुदेव साय बोले—सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से सतर्क रहने की जरूरत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...