DG-IGP Conference नवा रायपुर IIM में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को किया सम्मानित …

HomeCHHATTISGARHDG-IGP Conference नवा रायपुर IIM में तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस शुरू केंद्रीय...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

रायपुर । नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान IIM में आज से तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ । शुक्रवार दोपहर 230 बजे आयोजित औपचारिक उद्घाटन सत्र में देशभर से आए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी , प्रतिनिधि , आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता मौजूद रहे । सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा , पुलिसिंग में नवाचार , आपराधिक चुनौतियों एवं आधुनिक तकनीकी सहयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श करना है ।

उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस वर्ष चुने गए देश के शीर्ष तीन पुलिस थानों को सम्मानित किया । मंत्रालय द्वारा देशभर के कुल 70 पुलिस थानों की विभिन्न श्रेणियों के आधार पर विस्तृत मूल्यांकन किया गया था । इसके बाद प्राप्त अंकन के आधार पर टॉप टेन सूची तैयार की गई , जिसमें से तीन विजेता थानों का चयन हुआ । चयन सूची में दिल्ली का गाजीपुर थाना देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना घोषित किया गया । अंडमान का पहरगाँव थाना दूसरे स्थान पर रहा , जबकि कर्नाटक के रायचूर जिले का कवितला थाना तीसरे स्थान पर चुना गया ।

केंद्रीय गृहमंत्री से पुरस्कार प्राप्त करते हुए गाजीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में 70 अलग-अलग मानदंड शामिल थे , जिनमें थाने की साफ-सफाई , जनता से व्यवहार , संवाद क्षमता , मामलों के निस्तारण की गति और लंबित प्रकरणों की स्थिति प्रमुख रहे । सम्मेलन के आगामी सत्रों में पुलिस आधुनिकीकरण , साइबर अपराध रोकथाम , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जांच तकनीक और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शिक्षक एलबी संवर्ग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पेंशन पात्रता मामले में राज्य सरकार की रिट अपील खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस शिक्षक एलबी संवर्ग की पेंशन पात्रता मामले में राज्य...

रेल यात्रियों को झटका: बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द। 25,...

रायपुर में 900 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, 25 जून को लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस रायपुर में 25 जून को आयोजित होगा संभाग स्तरीय...

छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों का बीसीसीआई इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट के लिए चयन, राज्य को मिली बड़ी उपलब्धि…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय...