छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की तलाश तेज कई जिलों में पुलिस की दबिश , परिचितों से चल रही पूछताछ…

HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल की तलाश तेज कई जिलों में...

Date:

हाइलाइट: रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी है । अग्रवाल और सिंधी समाज की शिकायतों के बाद देशभर में दर्ज हुई FIR के चलते पुलिस ने बघेल की तलाश तेज कर दी है ।

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल की तलाश में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचित के घर में छिपा हुआ है । इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी शिवेंद्र वर्मा निवासी सड्डू और अजय यादव के धरमनगर टिकरापारा स्थित निवास पर छापा मारा । छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों से पूछताछ की है । वहीं रायपुर पुलिस की कई टीमें राज्य के अन्य जिलों और बाहरी राज्यों में भी सक्रिय रूप से बघेल की तलाश में जुटी हुई हैं ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार , छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने के विवाद के बाद बघेल ने अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता भगवान झूलेलाल जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी । इस बयान के बाद रायपुर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के सदस्यों ने अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायतों के आधार पर रायपुर पुलिस ने बघेल के खिलाफ FIR दर्ज की , जिसके बाद से वह फरार है ।

पुलिस ने बताया कि केवल रायपुर ही नहीं , बल्कि बघेल के खिलाफ देशभर में कई स्थानों पर मुकदमे दर्ज हैं । इनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग , धमतरी सहित मध्य प्रदेश के इंदौर , ग्वालियर , उत्तर प्रदेश के प्रयागराज , दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और महाराष्ट्र के कुछ थाने शामिल हैं । पुलिस का कहना है कि हर जिले की टीम आपसी समन्वय से उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही है ।

अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने बघेल के बयान को धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया है । समाज के लोगों ने मांग की है कि बघेल को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए । दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि “हम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं , उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।”

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे प्रस्ताव…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों के लिए...

पोखन यादव हत्याकांड में दोषियों को झटका, हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ सुनियोजित हत्या मामले में तीन आरोपितों की...