नवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय शुरू…

HomeCHHATTISGARHनवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला स्मार्ट पंजीयन कार्यालय...

Date:

रायपुर: 30 सितम्बर 2025— मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर छत्तीसगढ़ ने सुशासन के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिख दिया है। नवा रायपुर के अटल नगर में देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय आज से शुरू हो गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर रायपुर की श्रीमती वीणा देवांगन ने अपनी सेल डीड का पंजीयन किया और कैशलेस भुगतान के साथ नई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया।

पीपीपी मॉडल पर आधारित पारदर्शी और सुविधाजनक रजिस्ट्री

यह स्मार्ट पंजीयन कार्यालय पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाना है। अब नागरिकों को मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री के लिए भीड़भाड़ वाले सरकारी दफ्तरों में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस कार्यालय में मात्र 15 से 20 मिनट में रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होगी।

आधुनिक सुविधाएँ, नागरिकों के लिए सुखद अनुभव

स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों को नागरिकों को आरामदायक अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यहाँ वातानुकूलित परिसर, मुफ्त वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित हेल्पडेस्क स्टाफ हर चरण पर नागरिकों की मदद करेगा। साथ ही स्वच्छ पेयजल और एयरपोर्ट-स्टाइल वाशरूम से सुविधा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा गया है।

117 पंजीयन कार्यालय होंगे स्मार्ट

प्रदेश सरकार ने लक्ष्य रखा है कि अगले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ के सभी 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाया जाएगा। पहले चरण में 10 कार्यालय विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से नवा रायपुर का कार्यालय पूरी तरह तैयार है। इस मॉडल की सफलता को देखते हुए भारत सरकार भी इसे पूरे देश में लागू करने की दिशा में विचार कर रही है।

“सुशासन का मूल आधार है नागरिक सुविधा”

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधा के नए युग की शुरुआत है। यह पहल छत्तीसगढ़ को कल्याणकारी राज्य के रूप में और अधिक सशक्त बनाएगी। उप मुख्यमंत्रियों ने इसे पूरे देश के लिए एक नेशनल रोल मॉडल करार दिया और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को बधाई दी।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नागरिक सेवाएँ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। स्मार्ट पंजीयन कार्यालय पारदर्शिता, सहजता और विश्वास का नया अध्याय खोलेंगे तथा छत्तीसगढ़ को सुशासन का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनाएँगे। आने वाले समय में राज्य न केवल पंजीयन सेवाओं में, बल्कि अन्य नागरिक सेवाओं में भी देश का नेतृत्व करेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...