कला केंद्र रायपुर में नवरात्रि पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम…

HomeCHHATTISGARHकला केंद्र रायपुर में नवरात्रि पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम...

Date:

रायपुर: 30 सितम्बर 2025— नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा संचालित कला केंद्र रायपुर में दुर्गा नवरात्रि के उपलक्ष्य में बीती शाम विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नालंदा परिसर स्थित इस कला केंद्र में बच्चों और बड़ों ने गायन, नृत्य, वादन तथा शिल्पकला की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। दर्शकों ने पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर केंद्र का माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा।

कला केंद्र रायपुर की स्थापना मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में 10 मार्च 2024 को की गई थी। मात्र 500 रुपये मासिक शुल्क पर यहां ड्राइंग, मूर्तिकला, शास्त्रीय एवं वेस्टर्न नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, तबला, हारमोनियम, ड्रम, की-बोर्ड जैसे वाद्ययंत्रों तथा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां प्रशिक्षण कक्षों के साथ-साथ एक खुला मंच और रिकॉर्डिंग कक्ष की भी सुविधा उपलब्ध है। समर कैंप, “शहीद स्मृति कला महोत्सव” और “परियोजना दिव्य धुन” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से यह केंद्र लगातार अपनी पहचान बना रहा है।

कला केंद्र का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को निखारना और कला व संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आज आयोजित कार्यक्रम ने साबित किया कि यह केंद्र समुदाय को एकजुट कर सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की जानकारी श्रीमती पुष्पलता वैष्णव ने दी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61581539725954 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...