सुकमा में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार-–विस्फोटक यूनिट ध्वस्त की…

HomeCHHATTISGARHसुकमा में बड़ी सफलता: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार-–विस्फोटक यूनिट ध्वस्त की...

Date:

सुकमा: 28 सितम्बर 2025— नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने वाली एक यूनिट को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिला बल और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम को ईरापल्ली और कोईमेंटा गांव की ओर रवाना किया गया था, जहां तलाशी के दौरान यह यूनिट मिली। कार्रवाई में मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार निर्माण के उपकरण बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें; करूर रैली : विजय की सभा में तबाही: भगदड़ में 8 बच्चों सहित 39 की जान गई…

अधिकारियों ने बताया कि नक्सली सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस हथियार और विस्फोटक निर्माण इकाई का संचालन कर रहे थे। जवानों की तत्परता से यह साजिश नाकाम हो गई। लगातार चल रहे अभियानों से माओवादी संगठन को गहरा झटका लग रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां तेज करने की तैयारी है।

गौरतलब है कि हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। 22 सितंबर को नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में माओवादी संगठन के दो टॉप लीडरों को ढेर कर दिया था। दोनों पर अलग-अलग राज्यों में कुल 3 करोड़ 60 लाख रुपये का इनाम घोषित था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नक्सली संगठन कमजोर पड़ते दिख रहे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...