नारायणपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 क्विंटल चावल-चना जब्त…

HomeCHHATTISGARHनारायणपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 22 क्विंटल चावल-चना जब्त...

Date:

नारायणपुर: 27 सितम्बर 2025— खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से संग्रहित एफआरके चावल और पौष्टिक आहार जब्त किया। प्रभारी खाद्य अधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन खान और सहायक खाद्य अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई कार्रवाई में दो व्यापारियों की दुकानें जांची गईं।

निरीक्षण में मेसर्स जयसवाल ट्रेडर्स, बखरूपारा की दुकान से 1.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल पौष्टिक आहार (स्वादिष्ट चना) बरामद हुआ। वहीं मेसर्स दीनू देवांगन, महावीर चौक बुधवारी बाजार से 17.0 क्विंटल एफआरके चावल मिला। जांच के समय दोनों ही व्यापारियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

खाद्य अधिकारियों ने बताया कि जब्त खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित चावल एवं पौष्टिक आहार प्रतीत हो रहे हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 18.50 क्विंटल एफआरके चावल और 3.50 क्विंटल चना जब्त कर सुरक्षित रखने के लिए संबंधित व्यापारियों की सुपुर्दगी में दिया गया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 की कंडिका 5 (29) का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 317 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

खाद्य विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी हितग्राही द्वारा पीडीएस खाद्यान्न की खुले बाजार में बिक्री अथवा किसी दुकानदार द्वारा खरीद-फरोख्त की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को भी जप्त कर राजसात किया जाएगा। विभागीय टीम द्वारा ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(99934-54909)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...