HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया फाफाडीह वाल्टियर रेल लाइन फोरलेन रेल्वे अंडर...

Date:

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया फाफाडीह वाल्टियर रेल लाइन फोरलेन रेल्वे अंडर ब्रिज का लोकार्पण

रायपुर: 24 मार्च 2023

’रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर प्रदेश का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज’ 28.11 करोड़ रूपए की लागत से बना है फुल हाईट वाल्टियर रेल लाइन अंडर ब्रिज’ ’शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी होगी  लाभान्वित’

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है जिसे 28.11 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। 
इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल कासिंग  में रेल गुजरने से बार-बार रेलवे फाटक बंद होता था और आवागमन अवरुद्ध हो जाता था। जन आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति  वर्ष 2017 में प्रदान की गई थी। इस ब्रिज की कुल लंबाई पहुंच मार्ग स्थित 336.96 मीटर है।  इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए हर स्तर पर पहल की। आज यह परियोजना पूर्ण होकर लोकार्पित हो रही है और क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है,  इस अंडरब्रिज के शुरू हो जाने से यातायात सुगम होगा और आवागमन में सुविधा होगी। 

अंडरब्रिज लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। इस दौरान 9 रेलवे ओवर ब्रिज और 6 अंडर ब्रिज के कार्य पूरे किए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से अधोसंरचनाओं का निर्माण किया है। हमारी मजबूत अधोसंरचना और मजबूत अर्थव्यवस्था के तालमेल से हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा। 
रेलवे अंडर ब्रिज के लोकार्पण अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छग हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर महापौर ऐजाज ढेबर समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 75 पेटी मध्यप्रदेश की शराब जब्त; आरोपी जेल भेजा गया…

मुख्य सुर्खियां कोड़ेनार पुलिस की ग्राम मावलीभाटा के जहाजभाटा पारा...

विजयादशमी पर जीत का तोहफा देने उतरेगी टीम इंडिया, रायपुर में आज भारत-जिम्बाब्वे का आखिरी टी20 मुकाबला…

मुख्य सुर्खियां रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...

राज्यपाल रमेन डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं, कहा— सत्य और अच्छाई की सदैव होती है जीत…

मुख्य सुर्खियां राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व...